पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंत्रालयिक और नरेगा कार्मिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

मंत्रालयिक और नरेगा कार्मिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| ब्लॉक घाटोल के मंत्रालयिक एवं नरेगा कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मनरेगा संविदा कार्मिकों के आंदोलन के समर्थन एवं पंचायती राज के मंत्रालयिक कर्मचारियों के कैडर रिव्यू की मांग सहित नैसर्गिक न्याय प्राप्त नहीं होने से क्षुब्ध मंत्रालयिक कर्मचारियों द्वारा आंदोलन की सूचना दी गई। इस दौरान कौशल दोशी, जयदीप उपाध्याय, वर्षा सेठ, युगल किशोर, मनोज जोशी, अंजू, परमेश्वर, बलराज, चेतन सहित कार्मिक मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...