घाटोल : चड़ला में नव कुंडीय यज्ञ में दी आहुतियां, कलशयात्रा निकाली
घाटोल| ग्राम पंचायत चड़ला में नारजी बावजी मंदिर के प्रतिष्ठा उत्सव में सोमवार को नव कुंडीय यज्ञ में आहुतियां दी। इससे पहले गंगाजल कलशयात्रा निकाली। विधायक नवनीतलाल निनामा, प्रधान हरेंद्र निनामा ने भी नवचंडी यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ में मुख्य यजमान राजेंद्र डामोर, नरेंद्र भगोरा, लक्ष्मण भगोरा, परमेश्वर भगोरा, नाकुराम कटारा, गौतमलाल, रमण, धूलेश्वर ने हवन की पूर्णाहुति की। इसके बाद शिखर प्रतिष्ठा और ध्वजदंड की स्थापना की। कार्यक्रम में चड़ला सरपंच ललितादेवी, सचिव सुगंधा, पूर्व सरपंच रंगजी, नाथूलाल ने भी सहयोग किया।