चिड़ियावासा| चंदूजी का गढ़ा में तीरगर समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई।
प्रतियोगिता के संयोजक हरीश तीरगर ने बताया कि प्रतियाेगिता का उदघाटन घाटोल उपप्रधान ऋषभ शाह व चंदूजी का गढ़ा सरपंच गोविंद खराड़ी ने किया। उदघाटन मैच में बोड़ीगामा ने घाटोल को हराया। इस दौरान मुकेश, रतु, राजेश, शंकर, राजेन्द्र, धुलिया, केयूर, दिनेश, सूरज ने सहयोग किया। संचालन छगनलाल तीरगर ने किया।