पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रसूता को छोड़ लौट रही एंबुलेंस पलटी

प्रसूता को छोड़ लौट रही एंबुलेंस पलटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| कुशलगढ़ के पास बिलड़ी घाटी में शनिवार को प्रसूता को छोड़ कर घर लौट रही 104 एंबुलेंस स्टेयरिंग फेल होने से पलट गई। चालक और उसका अन्य साथी घायल हो गया। सरेड़ी बड़ी के चालक अनिल ने बताया कि वह कुशलगढ़ पीएससी से प्रसूता कमला को डिस्चार्ज करने के बाद चरकनी छोड़ने गया था। सरेड़ी बड़ी की ओर लौटते समय स्टेयरिंग फेल हो गई। संतुलन बिगड़ने से एंबुलेंस खड्डे में जा गिरी। चालक अनिल को मामूली चोट आई, लेकिन राजेंद्र के कान और कंधे में गंभीर चोट लगी है।

राजेंद्र ने बताया कि वह कुशलगढ़ 108 में चालक का काम करता है। ड्यूटी के बाद घर आने के लिए 104 एंबुलेंस में बैठ गया। अनिल तेज गाड़ी चला रहा था तो उसे धीरे चलाने के लिए बोला, लेकिन उसने अनसुनी कर दी। फिर बिलड़ी के पास यह हादसा हो गया। वहीं दूसरी ओर अनिल का कहना है कि गाड़ी खस्ताहाल थी। इसके बारे मेंें पहले भी अपने अधिकारी को बता चुका था।

घायल राजेंद्र।

खबरें और भी हैं...