कलेक्टर ने जंगल में अतिक्रमण के मामले की रिपोर्ट मांगी
बांसवाड़ा। घाटोल वन क्षेत्र कुवानिया और झातला ग्राम पंचायत से सटे जंगल में लोगों ने 150 झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण करने के मामले में जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने भास्कर में प्रकाशित खबर पर उप वन संरक्षक से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उप वन संरक्षक को पत्र भेजकर उनसे रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। इसके अनुसार आगे कार्यवाही की जाएगी।
14 अप्रैल को प्रकाशित खबर