पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेनावासा में जमीन विवाद विधायक ने सुलझाया

सेनावासा में जमीन विवाद विधायक ने सुलझाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटोल| उपखंड घाटोल की ग्राम पंचायत सेनावासा की नई अाबादी में पैतृक संपति को लेकर 6 भाइयों में पुलिस केस चल रहा है। इसका निबटारा नहीं होने से विवाद बढ़ता रहा था। कानूनी कार्रवाई के बाद भी भाइयों में झगड़ा खत्म नहीं होता देख बुधवार को घाटोल विधायक सेनावासा चौकी पुलिस के साथ उनके घर गए और समझाइश की। नई आबादी में धनजी और नाकू दोनों सगे भाई है, लेकिन धनजी जबरन डरा धमकाकर नाकू की जमीन पर कब्जा कर रहा था। विधायक नवनीतलाल निनामा को इसका पता चला तो वे पहुंचे और सरपंच, पटवारी, वार्डपंच, सचिव के साथ मौके पर गए और सभी को बैठाकर विवाद का निबटारा किया। पिछले दिनों धनजी की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने नाकू को गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...