पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 30 प्रतिभागियों का सेफा के लिए किया गया चयन

30 प्रतिभागियों का सेफा के लिए किया गया चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार को घाटशिला कॉलेज के कमरा संख्या 24 में साई गुरुकुल ट्रस्ट की ओर से सुपर सिंगर-वॉयस ऑफ झारखंड कंपटीशन के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया। इस ऑडिशन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से प्रतिभागी घाटशिला कॉलेज पहुंचे थे। रविवार को ऑडिशन में कुल 60 कलाकारों ने हिस्सा लिया। जिसमें 30 का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। रविवार को घाटशिला कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका में प्रशांत स्वाइन उपस्थित थे। सेमीफाइनल के लिए चयनित कलाकारों के नाम का प्रकाशन मंगलवार को सुबह 6.15 बजे संस्था की बेवसाइट साईं गुरुकुल. इन पर किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए साई गुरुकुल ट्रस्ट के अध्यक्ष देव कुमार महतो ने बताया कि इसके लिए झारखंड के जमशेदपुर, रांची, धनबाद, चाईबासा, आदित्यपुर व घाटशिला में सिंगरों के चयन के ऑडिशन किया गया है। हर जगह से ऑडिशन के उपरांत 30-30 कलाकारों का चयन किया जाएगा। अगले चक्र में प्रत्येक स्थान से चयनित कलाकार 27 मई को सिदेगोड़ा टॉउन हॉल में सेमीफाइनलल में हिस्सा लेंगे। सेमीफाइन में छह जगह से कुल 180 कलाकारों का चयन किया गया है। सेमीफाइनल में चयनित कलाकार 6 जून को रांची में होने वाले फाइनल मुकाबले में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...