पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसिड प्लांट में चिमनी से गिरकर ठेका मजदूर घायल

एसिड प्लांट में चिमनी से गिरकर ठेका मजदूर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचसीएल की मऊभंडार स्थित यूनिट इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) के एसिड प्लांट में रविवार को हुई दुर्घटना में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर का नाम विनोद बताया जा रहा है। दुर्घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए मऊभंडार वर्कर्स अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल मजदूर को बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। कंपनी सूत्रों के मुताबिक आईसीसी के एसिड प्लांट में रविवार की दोपहर शटडाउन का काम चल रहा था। कोलकाता की ठेका एजेंसी क्यू कंस्ट्रक्शन द्वारा डस्टिंग का काम किया जा रहा था। काम करने के दरम्यान ही क्यू कंस्ट्रक्शन का ठेका मजदूर अचानक चिमनी से गिरकर घायल हो गया। उसे कमर, हाथ, पांव समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है। घायल मजदूर को तत्काल मऊभंडार वर्कर्स अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को अन्यत्र ले जाया गया।

घायल ठेका मजदूर का वर्कर्स अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार

ठेका मजदूर का वर्कर्स अस्पताल प्रबंधन ने नहीं लिया इंट्री

आईसीसी के एसिड प्लांट में रविवार को घटित दुर्घटना के मामले में मऊभंडार वर्कर्स अस्पताल ने नियमों को ताक पर रखकर काम किया। जानकारी हो कि एसिड प्लांट में दुर्घटना के तुरंत बाद ठेका मजदूर को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया था। इमरजेंसी वार्ड में संबंधित ठेका मजदूर का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रिलीज कर दिया। इस पूरे मामले में चौकाने वाली बात यह रही कि संबंधित ठेका मजदूर की अस्पताल रजिस्टर में इंट्री तक नहीं की गई। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर दुर्घटना से संबंधित मामलों की इंट्री नहीं कर अस्पताल प्रबंधन क्या कर रहा है।

खबरें और भी हैं...