पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएच 33 पर खड़े हाइवा में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर केबिन में फंसा चालक

एनएच 33 पर खड़े हाइवा में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर केबिन में फंसा चालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला थाना क्षेत्र के हाइवे 33 पर रविवार की शाम जेएन पैलेस के निकट पहले से खड़े एक हाइवा को पीछे से एक ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों को घटना स्थल पर पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन से चालक को बाहर निकाला गया। उसे अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉ. रामेश्वरी बेग ने इलाज के बाद एमजीएम रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन करने में जुट गई है।

कैसे हुई घटना : बिहार के आरा जिलांतर्गत हुमीदपुर निवासी छोटेलाल बिन (35) ट्रक संख्या डब्लूबी 15 ए- 4360 लेकर टाटानगर से कोलकाता जा रहा था। ट्रक पर लोहे का एंगल लोड था। यहां जेएन पैलेस होटल के निकट पहले से खड़े हाइवा जेएच05 एएम- 7103 को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पिचक गया। जिसमें चालक फंस गया। दर्द से वह कराहता रहा। आसपास के लोग जुटे तथा काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। उसे सर में गंभीर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

खबरें और भी हैं...