पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईसीसी के नए यूनिट हेड एसएस शेट्टी से मिले सांसद

आईसीसी के नए यूनिट हेड एसएस शेट्टी से मिले सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद विद्युत वरण महतो ने रविवार को इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) के नए यूनिट हेड श्यामसुंदर शेट्टी से मिलकर उन्हें यूनिट हेड बनने की शुभकामनाएं दी। मौके पर सांसद ने यूनिट हेड के साथ कंपनी की वर्तमान स्थिति और कॉपर खदानों को लेकर चर्चा की। सांसद ने बंद राखा कॉपर खदान को दोबारा जल्द चालू करने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि उन्होंने अपने स्तर से प्रयास कर खदान को खुलवाने का रास्ता पहले ही साफ करा दिया है। बावजूद इसके अब तक एचसीएल द्वारा माइंस को चालू नहीं किया गया है। उन्होंने बंद राखा कॉपर खदान को जल्द चालू कराने का आग्रह किया ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। यूनिट हेड एसएस शेट्टी ने सांसद को भरोसा दिलाया कि राखा कॉपर माइंस को जल्द चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचसीएल मुख्यालय भी राखा खदान को चालू कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। मौके पर आईसीसी के डिप्टी मैनेजर (एचआर) रविशंकर चौधरी और बीस सूत्री के जिला उपाध्यक्ष दिनेश साव भी उपस्थित थे।

सांसद को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते यूनिट हेड एसएस शेट्टी।

आईसीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने यूनिट हेड को बुके देकर किया स्वागत

भास्कर न्यूज। घाटशिला

आईसीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने रविवार को डायरेक्टर बंगलों में कंपनी के नए यूनिट हेड श्यामसुंदर शेट्टी से मिलकर उनका स्वागत किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष एजीएम पुरुषोत्तम गुप्ता और महासचिव एजीएम अजय कुमार सिन्हा की अगुवाई में सदस्यों ने यूनिट हेड को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर एसोसिएशन ने एसएस शेट्टी को यूनिट हेड बनने पर शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन के सदस्यों ने नए यूनिट हेड को हर स्तर पर सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दरम्यान शटडाउन का काम तय समय पर पूरा कर प्लांट को सही से चलाने को लेकर भी चर्चा हुई। स्वागत करने वालों में एसोसिएशन के पूर्व सचिव चीफ मैनेजर (रिफैक्ट्रिी) एसपी दत्ता, सीनियर मैनेजर (स्मेल्टर) अरुण कुमार सिंह, डिप्टी मैनेजर (फाइनांस) रोबिन मण्डल, शशांक तिवारी, पूजा चतुर्वेदी, सदानंद सेनापति, प्रशांत कुमार बनर्जी समेत कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

कार्यकम में कई पदाधिकारी हुए शामिल

यूनिट हेड ने सांसद को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

आईसीसी के यूनिट हेड एसएस शेट्टी ने रविवार को सांसद विद्युत वरण महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने सांसद द्वारा कंपनी हित में अब तक किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। सांसद ने अपने स्तर से कंपनी हित में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा यूनिट हेड को दिया।

खबरें और भी हैं...