घाटशिला| रविवार को घाटशिला सब जेल में जेल अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें एसीजेएम मुकलेश चंद्र नारायण ने 10 मामलों की सुनवाई की। तीन मामले में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों को सजा सुनाई गई। चोरी के आरोपी मुसाबनी निवासी राजू कालिंदी द्वारा दोष स्वीकार करने के बाद उसे दो मामले में दो साल की सजा सुनाई गई। वहीं मुसाबनी निवासी मंगल सिंह द्वारा भी एक मामला में अपना अपराध स्वीकार करने के बाद दो वर्ष की सुजा सुनाई गई।