घाटशिला| आसना के बड़काटोला में ग्रामीण चंदा कर चापाकल मरम्मत करा रहे हैं। टोला में स्थित 4 चापाकल खराब हैं। ग्रामीणों द्वारा इनमें आवश्यक दो चापकलों को आपसी चंदा कर बनाने की प्रक्रिया रविवार को प्रारंभ की। टोला के नारायण टुडू, भुंडा मुर्मू, पालुराम मुर्मू, सुगदा मार्डी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा कई बार आसना की मुखिया महारानी मुर्मू से खराब चापाकलों को दुरूस्त करने की मांग की गयी। लेकिन मुखिया द्वारा किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गयी। टोला में मुखिया ने आना भी मुनासिब नहीं समझा। पीएचईडी विभाग से भी ग्रामीणों द्वारा खराब चापकलों को दुरूस्त करने की मांग की गयी। लेकिन विभाग द्वारा इस पर पहल नहीं किया। इसे देखते हुए ग्रामीणों द्वारा छोटाधादिका के चापकल मिस्त्री उदय मुर्मू को दोनों चापाकल मरम्मत के लिए लगाया। चापकल मरम्म्त के लिए आवश्यक समान ग्रामीणों द्वारा चंदा कर जमा राशि से जुटाया गया।