पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ाघाट ने फूलझोरी को एक गोल से हराया

बड़ाघाट ने फूलझोरी को एक गोल से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला| घाटशिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे कॉपर चैलेंज नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट के सेकेंड क्वार्टर फाइनल मैच में एफसी बड़ाघाट ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में रविवार को खेले गए मुकाबले में एफसी बड़ाघाट ने कड़े संघर्ष में एसजेएससी फूलझोरी को 1-0 गोल से हराया। बड़ाघाट की ओर से एक मात्र विजयी गोल अजीत सोरेन ने किया। इस मैच में सरकार मुर्मू ने रेफरी तथा चांद मार्डी और गणेश टुडू ने लाइनमैन की भूमिका अदा की।

खबरें और भी हैं...