पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मऊभंडार श्री राधा कृष्ण मंदिर में संकीर्तन 28 को

मऊभंडार श्री राधा-कृष्ण मंदिर में संकीर्तन 28 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्री कृष्ण मंदिर समिति के सदस्यों की बैठक मऊभंडार शिव मंदिर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में हुई। समिति के वरीय सदस्य सुखारी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में हरिनाम संकीर्तन को लेकर चर्चा की गई। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर समिति की ओर से अष्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 28 मई को हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत होगी, जिसका समापन 29 मई को होगा।

पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बैठक में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, रविशंकर राय, राजकिशुन राय, सुमंत उपाध्याय, राम कुमार, विनय कुमार, मदन सिंह, साधु राय, हरेश्वर ठाकुर, कृष्णकांत चौबे, आर राठौर समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...