भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी ने सांसद विद्युत विरण महतो को पत्र लिखकर नवाबकोठी व फूलपाल में पीसीसी सड़क बनवाने की मांग की है। अब्दुल करीम अंसारी ने अपने पत्र में लिखा है कि उक्त दोनों क्षेत्र मुस्लिम बहुल है, साथ ही वहां आजादी के बाद से अभी तक सांसद निधी से एक भी कार्य नहीं किया गया है।
नवाबकोठी में गेस्ट हाउस से इमाम बाड़ा होते हुए कमरू मास्टर के घर तक व सिनी स्टोर से डॉ हिदाएतुल्ला के मकान होते हुए नवाब के बाउंड्री तक पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की है। वहीं फूलपाल में फूलपाल मुस्लिम बस्ती से कब्रिस्तान तक पीसीसी सडक बनवाने की मांग की है। उक्त दोनों मुहल्लों मे पीसीसी सड़क बनाए जाने से लोगो को काफी सुविधा होगी।