पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामुदायिक स्तर पर दिया जाएगा वन पट्टा : डीसी

सामुदायिक स्तर पर दिया जाएगा वन पट्टा : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परियोजना निदेशक जमशेदपुर ने सीओ राजेंद्र प्रसाद को पत्र प्रेषित कर सामुदायिक दावा पत्र और अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा है। इसमें बताया गया है कि 15 मई को हुई जिला स्तरीय कल्याण विभाग की बैठक में उपायुक्त अमित कुमार द्वारा निर्देश दिया गया है कि वैसे जाहेरथान, सरना, मसना एवं हड़गड़ी जो वन भूमि या जंगल झाड़ी के अंतर्गत आते हैं। जिन्हें सामुदायिक रूप से उपयोग में लाया जा रहा है। उन जमीनों का सामुदायिक स्तर पर वन पट्टा निर्गत किया जाना है। इसका अभिलेख ग्राम सभा की प्रक्रिया पूरी कर 25 मई तक भेजने को कहा गया है। जानकारी हो कि कई स्थानों पर आदिवासी धार्मिक स्थल वन क्षेत्र में अवस्थित हैं। इनका ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्तर पर उपयोग किया जाता है।

किसे किस हल्के की मिली जिम्मेदारी

घाटशिला अंचल के हल्का 1 और 4 में कर्मचारी सुजीत कुमार साव, पंचायत सेवक रामचंद्र मुर्मू, करण सोरेन, सुनील कुमार बेरा, नील कमल सेनापति, हल्का 2 और 6 में कर्मचारी लक्ष्मीकांत सिंह, पंचायत सेवक नीलकमल सेनापति, जगदीश भकत, त्रिलोचन प्रधान, हल्का 3 और 5 में कर्मचारी गौतम प्रधान, पंचायत सेवक मनसाराम पात्र, संजय दंडपात, फुरमल टुडू, सहदेव माझी, रसराज महतो, देवानंद पातर,अनिरुद्ध राणा, हल्का 7 और 9 में कर्मचारी सलील भेंगरा, पंचायत सेवक प्रणव भोल आदि को जिम्मेदारी दी गई है।

खबरें और भी हैं...