घाटशिला| आरपीएफ ने राखा माइंस रेलवे स्टेशन के निकट से एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वह गलती से राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर उतर गया था। उसके बाद वहां भटक रहा था। संदेह होने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी थी। आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ खास नहीं मिलने पर उसे मुक्त कर दिया।