हाइवे 33 पर दो ट्रकों के बीच टक्कर, एक चालक जख्मी
घाटशिला | हाइवे 33 पर फूलडुंगरी के निकट सोमवार को तड़के पांच बजे दो ट्रकों के बीच हुई टक्कर में एक चालक जख्मी हो गया। दुर्घटना के बाद एक ट्रक चालक वहां से गाड़ी सहित फरार होने में सफल रहा। दूसरा ट्रक हाइवे के किनारे बनी रेलिंग पर चढ़कर रूक गया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बहरागोड़ा से जमशेदपुर की ओर एक ट्रक जेएच 05 बीपी- 6201 जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक चालक ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया। उक्त ट्रक का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया था।