पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटशिला कॉलेज में एंथ्रोपॉलॉजी व मनोविज्ञान की हुई प्रायोगिक परीक्षा

घाटशिला कॉलेज में एंथ्रोपॉलॉजी व मनोविज्ञान की हुई प्रायोगिक परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोमवार को घाटशिला कॉलेज में स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षार्थियों की मनोविज्ञान व एंथ्रोपॉलॉजी की प्रैक्टिकल की परीक्षा हुई। जिसमें कोल्हान विवि के एंथ्रोपॉलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ एके मिश्रा उपस्थित थे। डॉ एके मिश्रा ने बताया कि सोमवार को एंथ्रोपॉलॉजी प्रतिष्ठा के सातवें पेपर की परीक्षा में 67 परीक्षार्थियों ने प्रायोगिक परीक्षा दी। जिसमें 62 घाटशिला कॉलेज के और शेष 5 एजेके कॉलेज आसनबनी के विद्यार्थी शामिल थे। वहीं मंगलवार को एंथ्रोपॉलॉजी प्रतिष्ठा की आठवें पेपर की प्रायोगिक परीक्षा होगी। बुधवार 23 मई को एंथ्रोपॉलॉजी जेनरल की प्रायोगिक परीक्षा होगी।

खबरें और भी हैं...