जादूगोड़ा| जादूगोड़ा के परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय एक के बास्केटबॉल मैदान में एपिक वारियर ने एबीसी फायर को 98-82 से मात देकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया। जानकारी हो कि 14 मई से यह प्रतियोगिता चल रही थी। जेबीएल कप बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2018 के विजेता का खिताब एपिक वारियर को मिला। इस प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों ने भाग लिया था। विजेता टीम को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि स्कूल के प्रिंसिपल एस के षाड़ंगी, पंचायत की मुखिया नीलिमा देवगम ओर गोपाल पात्रो द्वारा दिया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में तपन कुमार मांझी, पी के हेस, फ्रांसिस जेम्स ,रामचंद्र प्रसाद, ओर एम के कर्मकार,ओर कुंवर मांझी ने अपना योगदान दिया।
आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत खारिज
घाटशिला| मुसाबनी के कुईलीसुता निवासी प्रेम मुर्मू की जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। उसके खिलाफ जान से मारने का प्रयास का आरोप में बीते दिनों थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सोमवार को उसने कोर्ट में सरेंडर किया जहां जमानत अर्जी खारिज कर दी गई।