घाटशिला| मारवाड़ी महिला समिति की घाटशिला शाखा का मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में गुरुवार को नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कॉन्वेंट स्कूल की शिक्षिका रह चुकीं सरिता मिश्रा उपस्थित थीं। उन्होंने बच्चों को संस्कार, स्वच्छता तथा सुंदर चारित्र के निर्माण की शिक्षा दी। दैनिक जीवन के कई सूत्र बताईं। बुधवार को हुए कार्यक्रम में बच्चों ने बर्थडे कैप बनाया था। जिसके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार मंगल नमाता, दूसरा पुरस्कार शिया सीट को दिया गया। अच्छे आचरण तथा हनुमान चालीसा के सुंदरपाठ के लिए प्रथम पुरस्कार सुमीत सीट को दिया गया। शीर्षासन कर गोल घूमने का प्रदर्शन करने वाले गौरव सीट को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शुभम जैन ने बिना किसी की मदद से कॉलिंग बेल, टेबल फैन तथा रूम हीटर बना कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी को भेंट स्वरूप एक-एक फोल्डर पैड-पेन, नैपकिन जैसे सामान दिए गए।