घाटशिला | टाटा स्टील में नौकरी देने के नाम पर कुछ युवकों ने हजारीबाग के 5 बेरोजगारों को झांसा देकर घाटशिला ले आए। उन युवकों को स्थानीय ग्लेज इंडिया नामक कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए। जब युवकों को पता चला कि टाटा स्टील के नाम पर घाटशिला में मार्केटिंग की कंपनी ग्लेज इंडिया में नौकरी लगाने का झांसा दिया जा रहा है तो युवकों ने विरोध किया।