रेल एक्ट में 7 गिरफ्तार, जुर्माना जमा कर छूटे
घाटशिला | गुरुवार को आरपीएफ द्वारा घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष अभियान चलाया गया। इसमें 7 लोगों को रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी पाते हुए हिरासत में लेकर जमशेदपुर रेल मजिस्टेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सभी को जुर्माना लेकर छोड़ा गया। इसकी जानकारी आरपीएम के ओसी दयानंद प्रसाद ने दी।