घाटशिला महाविद्यालय में पार्ट वन मनोविज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा शुक्रवार को सुबह 10 बजे से होगी। साथ ही घाटशिला कॉलेज में बीएससी, बीकॉम तथा बीए के विद्यार्थियों को कॉलेज से सीएलसी और टीसी जारी की जाएगी। सीएलसी और टीसी लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सीएलसी फॉर्म के साथ पार्ट-1 का एडमिशन और फॉर्म फिलिंग चालान की फोटो कॉपी, पार्ट-2 एडमिशन और फॉर्म फिलिंग चालान की फोटो कॉपी, पार्ट 3 मार्कशीट और एडमिट कार्ड और इनमें से किसी पार्ट की फोटो कॉपी जरूरी है। इसकी जानकारी कॉलेज प्रबंधन ने दी।