पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिनों बाद बनबेड़ा में लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर

दो दिनों बाद बनबेड़ा में लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो दिनों बाद बनबेड़ा में लगाया जाएगा ट्रांसफार्मर

भास्कर न्यूज| घाटशिला

काशिदा पंचायत के बनबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ कपिल तिग्गा को ज्ञापन सौंपा। बनबेड़ा गांव के खराब 16 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर के स्थान पर नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इसमें बताया गया कि गत रविवार को वज्रपात से ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इससे बनबेड़ा और चांदूटोला में बिजली आपूर्ति ठप है। गांव में बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। एसडीओ कपिल तिग्गा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि दो दिनों के अंदर उनके गांव में 25 केवीए का नया बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया जाएगा। एसडीओ ने जेई सुनील कुमार शर्मा को बनबेड़ा में जल्द से जल्द बिजली ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश भी दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में बनबेड़ा गांव के भीम हो, ओझा हो, दीपक गोप, बबलू हो, लालमोहन हांसदा, सिकन सोरेन, सुकलाल हांसदा, चुनू हो, कृष्णा बानरा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...