पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले की 50 हजार महिलाओं को गर्मी की छुट्टी में साक्षर बनाएंगे सरकारी शिक्षक : उपायुक्त

जिले की 50 हजार महिलाओं को गर्मी की छुट्टी में साक्षर बनाएंगे सरकारी शिक्षक : उपायुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जमशेदपुर/घाटशिला

जिले की 50 हजार निरक्षर महिलाओं को गर्मी की छुट्टी में हर सरकारी स्कूलों के शिक्षक साक्षर बनाएंगे। इस काम में पांच हजार शिक्षक स्वैच्छिक रूप से अपनी सेवाएं दें। एक शिक्षक 10 महिलाओं को साक्षर बनाएंगे। महिलाओं को साक्षर बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह आदेश डीसी अमित कुमार ने गुरुवार को शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक में दिया। उपायुक्त कार्यालय सभागार में डीसी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया था। सर्वशिक्षा अभियान, मिड- डे मील, सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था, हैंड वॉश यूनिट जैसी मूलभूत सुविधाओं और शिक्षण प्रशिक्षण की गुणवत्ता के संबंध में डीसी ने जानकारी हासिल की।

नीति आयोग के प्रतिनिधि के रूप में सुधांशु कुमार भी बैठक में उपस्थित थे। डीसी ने कहा कि नीति आयोग ने शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में रखा है। ‘विद्यालय चलें चलाएं’ अभियान के तहत स्लम एरिया में खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि एक भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित न रहे।

बैठक में शामिल डीसी व अन्य पदाधिकारी।

बड़ाजुड़ी में आधार कार्ड सेंटर व प्रज्ञा केंद्र खोलने पर बनी सहमति

सांसद विद्युत वरण महतो द्वारा दूसरे चरण में सांसद आदर्श ग्राम के तहत चयनति घाटशिला के बड़ाजुड़ी पंचायत के विकास के लिए योजनाओं का चयन गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में किया गया है। ग्राम सभा से 196 योजनाएं पारित हुई हैं। इन योजनाओं को बैठक में प्रशासन द्वारा पढ़कर सुनाया गया। इसके बाद अन्य योजनाओं का चयन पर भी सहमति बनी। चयनित योजनाओं की सूची संबंधित विभाग को भेजी जाएगी। विभाग से सहमति मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर डीपीआर बनेगी। बैठक में फुटबॉल मैदान के समतलीकरण कार्य को मनरेगा के माध्यम से पूर्ण कराने का आदेश दिया गया। जेएसएलपीएस के माध्यम से सखी मंडलों को स्कीम आवंटित करने के लिए कहा गया। बड़ाजुड़ी में हेल्थ सेंटर प्रारंभ करने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ महेश्वर महतो को दिया गया। बड़ाजुड़ी में मॉडल स्कूल बनाने, सभी परिवारों का बैंक खाता खुलवाने, मुद्रा लोन देने तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के लाभ से बड़ाजुड़ी के सभी परिवारों को जो़ड़ने का आदेश डीसी ने दिया। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी बिंदेश्वरी ततमा ने बताया कि अब तक 424 परिवारों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन दिया गया है। 30 मई को बड़ाजुड़ी में उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। डीसी ने हूल दिवस पर 30 जून को बड़ाजुड़ी में कार्यक्रम आयोजित करने का आदेश दिया है। वहीं डीसी ने हर घर में बिजली का कनेक्शन देने का आदेश कार्यपालक अभियंता को दिए। बड़ाजुड़ी में आधार कार्ड सेंटर तथा प्रज्ञा केंद्र भी खोलने पर सहमति बनी है। शौचालय बनवाने तथा साथ ही पेयजल की समस्या को हल करने का आदेश पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर डीसी ने जताया असंतोष

डीसी ने कहा कि जिन स्कूलों में बिजली की वायरिंग नहीं हुई है उनके कारणों की जांच की जाए। स्कूलों में एलईडी बल्ब एवं पंखे लगाए जाएंगे। डीसी ने कहा कि प्राथमिक व मध्य विद्यालय एवं सेकेंडरी विद्यालय में मानक शिक्षक-छात्र अनुपात सुनिश्चित किया जाए। शिक्षकों को चुनाव कार्य एवं मिड-डे मील के कार्य से मुक्त करने के उपरांत भी शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर डीसी ने असंतोष जताया और इसमें सुधार करने को कहा। बैंक एवं पोस्टऑफिस में आधार कार्ड बनाने का आदेश दिया। डीसी ने कहा कि जिन बच्चों का आधार एनरोलमेंट कराना बाकी है, उन्हें शीघ्र प्राथमिकता के साथ कराया जाए। डीसी ने स्मार्ट क्लासेज के विषय में जानकारी हासिल की। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 28 मई तक सेनेटरी नैपकिन हेतु वेंडिंग मशीन उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालयों में साबुन बैंक बनाया जाएगा। बच्चे अपने जन्मदिन पर साबुन डोनेट करेंगे।

बीज ग्राम बनाने का निर्देश

सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने, चेक डैम का निर्माण का भी निर्माण कराया जाएगा। कृषि विभाग द्वारा चौपाल लगाकर प्रशिक्षण देने एवं बीज ग्राम बनाने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया। डीसी ने कहा कि बड़ाजुड़ी को आदर्श पंचायत बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना जरूरी है। बैठक में दिए गए निर्देशों का अनुपालन 15 जून तक करने की हिदायत डीसी ने सभी विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारियों को दी। विभिन्न लाभुकों को पेंशन, बैंक अकाउंट खुलवाना, बीमा योजना का लाभ पहुंचाना तथा स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश उपायुक्त श्री अमित कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में 393 स्कूल जो मर्ज किए गए हैं उन स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्र या आंगनबाड़ी सेंटर खोला जाए।

खबरें और भी हैं...