घाटशिला| मुसाबनी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धोबनी के प्रांगण में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य प्रतिनिधि चुने जाने की खुशी में संजय कुमार गुप्ता को पारा शिक्षक संघ घाटशिला के अनुमंडल अध्यक्ष हिमांशु महतो ने गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धोबनी के शिक्षक अशोक कुमार महतो, मो. अशरफ हुसैन, आलोक कुमार प्रमाणिक, सुदीप किस्कू, दीपा कुमारी गुप्ता आदि उपस्थित थीं।