पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • काठशोल को मिला ट्रांसफार्मर 6 माह से गांव में नहीं थी बिजली

काठशोल को मिला ट्रांसफार्मर 6 माह से गांव में नहीं थी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली ट्रांसफार्मर भेजवाते कांग्रेसी नेता।

भास्कर न्यूज | घाटशिला

दामपाड़ा काठशोल के ग्रामीणों की बिजली समस्या का निदान करने के लिए कांग्रेस की पहल पर गुरुवार को 25 केवीए का ट्रांसफार्मर विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गया। गत 6 माह से ट्रांसफार्मर की खराबी से गांव में बिजली नहीं रहने से लोग परेशान थे। ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने में कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी समेत अन्य ने मुख्य भूमिका रही। इस संबंध में कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी ने बताया कि काठशोल में खराब ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस द्वारा बिजली विभाग से कई बार मांग की गई थी। बिजली विभाग के पदाधिकारियों पर काफी दबाव कांग्रेस पार्टी द्वारा दिए जाने के बाद काठशोल में खराब 16 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। मौके पर कांग्रेसी नेता तापस चटर्जी, बबलू नायक, अर्जुन सिंह, जितेन मानकी, उपेन मानकी, शंकर मानकी, सरोज मानकी, मोहन मानकी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...