पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब की वार्षिक आमसभा आज नई कमेटी के गठन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म

मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब की वार्षिक आमसभा आज नई कमेटी के गठन को लेकर चर्चा का बाजार गर्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचसीएल-आईसीसी की ओर से संचालित मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब की वार्षिक आमसभा शुक्रवार की शाम करीब छह बजे से क्लब परिसर में आयोजित होगी। आमसभा में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाना है। नई कमेटी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के एक-एक पद होंगे। जबकि सहायक सचिव के दो पद का प्रावधान है। विशेष परिस्थिति में अतिरिक्त महासचिव के लिए एक पद का सृजन किया जा सकता है। स्पोर्ट्स क्लब के तय नियमों के मुताबिक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद आईसीसी के अधिकारियों के लिए सुरक्षित होता है। जबकि महासचिव, सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर कंपनी के कामगारों का चुनाव किया जाता है। नियमों के मुताबिक आईसीसी वर्कर्स के हेड स्वतः स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष होते हैं। जबकि उपाध्यक्ष का पद वर्कर्स के एचआर हेड के लिए सुरक्षित होता है। इस आधार पर मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब की वार्षिक आमसभा में आईसीसी के एजीएम (ईएस) श्रवण कुमार झा का अध्यक्ष चुना जाना तय है। इसी तरह, वर्कर्स के एचआर हेड सुमित कुमार एक्का का भी चुनाव उपाध्यक्ष पद पर होना पहले से ही तय माना जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्पोर्ट्स क्लब के नए महासचिव, सहायक सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पर कंपनी के किस कर्मचारी की ताजपोशी होगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मजदूर बहाली नहीं होने से क्लब की फीकी चमक

आईसीसी में करीब 22 साल से मजदूर बहाली नहीं होने के कारण धीरे-धीरे स्पोर्ट्स क्लब की चमक फीकी होती गई। स्पोर्ट्स क्लब कंपनी के कामगारों को समर्पित संस्था है। जहां मजदूरों को प्रति माह दस रुपए सदस्यता शुल्क जमा करना होता है। दो दशक पूर्व स्पोर्ट्स क्लब में सदस्यों की भरमार हुआ करती थी, लेकिन आज परिस्थिति बिलकुल बदल सी गई है। वर्तमान में बमुश्किल 300 के आसपास ही क्लब के सदस्य रह गए हैं। इसकी प्रमुख वजह बीते दो दशक से मजदूर बहाली नहीं होना है। एक ओर जहां नए सदस्य बन नहीं पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मजदूरों के रिटायर होने से पुराने सदस्य भी कम होते जा रहे हैं।

करीब 70 साल पुराने स्पोर्ट्स क्लब की हमेशा से रही है एक अलग पहचान : मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब की ताम्र नगरी में हमेशा से ही एक अलग पहचान रही है। बताया जाता है कि स्पोर्ट्स क्लब का गठन वर्ष 1950 के आस-पास हुआ था। करीब 70 साल पुरानी यह संस्था तत्कालीन इंडियन कॉपर कॉर्पोरेशन (आईसीसी) मैनेजमेंट की ओर से कंपनी के कामगारों को समर्पित की गई थी। ताम्र नगरी में स्पोर्ट्स एक्टिविटी को बढ़ावा देने तथा कंपनी के कामगारों और उनके परिजनों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से ही क्लब की शुरुआत की गई थी। आईसीसी के सरकारीकरण होने के बाद भी स्पोर्ट्स क्लब की एक्टिविटी बनी रही। कंपनी द्वारा प्रत्येक साल वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन कराया जाता रहा है।

रिटायरमेंट के बाद भी एचसी श्रीवास्तव अध्यक्ष व एनएल पटेल हैं क्लब के महासचिव

मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब की आमसभा प्रत्येक साल बुलाने का नियम है, लेकिन इस बार यह आम सभा करीब तीन साल बाद होने जा रही है। क्लब के महासचिव नवनीत लाल पटेल के रिटायर होने के बाद से अब तक एकबार भी आमसभा नहीं हुई है। तीन साल बाद यह पहला मौका है जब वार्षिक आमसभा बुलाई गई है। आमसभा नहीं बुलाने के कारण ही लंबे समय से कमेटी का पुनर्गठन नहीं हो सका है। नतीजतन रिटायरमेंट के बाद भी आईसीसी के पूर्व एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) एचसी श्रीवास्तव अध्यक्ष तथा नवनीत लाल पटेल महासचिव के पद पर आसीन हैं।

खबरें और भी हैं...