घाटशिला |एमओ फिलिक्स आनंद एक्का ने घाटशिला के सभी पीडीएस डीलरों साथ बैठक कर सभी पीडीएस डीलरों को बताया कि सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हे का वितरण खाद्य सुरक्षा (एसटी, एससी, ओबीसी) और अंत्योदय (सभी जाति) कार्डधारी महिलाओं को करना है। पूर्व में केवल एसीसीसी डाटा में दर्ज नाम वाले लाभुकों को ही इस योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश था। इसके तहत घाटशिला में तय लक्ष्य 15 हजार गैस कनेक्शन के स्थान पर अब तक 5 हजार 1 सौ 53 लाभुकों को इसका लाभ दिया गया। शेष करीब 10 हजार लोगों को गैस कनेक्शन का वितरण जल्द किया जाना है। इसके लिए एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के खाद्य सुरक्षा कार्डधारियों अपने जाति प्रमाण पत्र देने होंगे। इसके अलावा अंत्योदय (पीला कार्ड) के सभी जाति के लाभुकों को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर पीडीएस डीलरों में हरबल्लभ भकत, गदाधर दास, अभय कुमार, प्रणब मुखर्जी, ललित कृष्ण भकत, अनिल मंडल, गौरहरि दास आदि मौजूद थे।