एसडीओ ने अवैध खनन पर रोक लगाने का दिया निर्देश
घाटशिला | शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एसडीओ अरविंद कुमार लाल ने विधि-व्यवस्था को लेकर बैठक की। इस दौरान अवैध शराब की बिक्री व अवैध खनन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया। गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैले व इस पर पैनी नजर रखने, घाटशिला शहरी क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया। ताकि सड़क जाम की स्थिति में किसी भी हाल में विधि व्यवस्था भंग न हो।