मोबाइल चोरी के आरोप में पुलिस ने मो. जब्बार को दबोचा
घाटशिला | मोबाइल फोन चोरी के आरोप में टेल्को पुलिस ने राजस्टेट से मो. जब्बार नामक एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पूर्व परसुडीह पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक सप्ताह पूर्व ही वह जेल से रिहा होकर घर लौटा था। इस संबंध में घाटशिला के थानेदार इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसका असली नाम संदीप कुमार पांडेय है। वह उत्तर प्रदेश के भदोही जिला के महाराजगंज औराई का निवासी है। उसके पिता का नाम पिंटू पांडेय है। चोरी के कारण ही वह नाम बदल बदलकर रहता है।