पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई वॉलेट से बुक कराएं तत्काल टिकट, पहले माह बुकिंग मुफ्त

ई-वॉलेट से बुक कराएं तत्काल टिकट, पहले माह बुकिंग मुफ्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वालों के लिए ये खुशखबरी है। अब तक रेलवे ई-वॉलेट में अधिकतम 10 हजार रुपए जमा कराने की सुविधा देता था। कैश लेस योजना को बढ़ावा देने के लिए रेलवे इससे एक कदम आगे आया है। आईआरसीटीसी ने ई-वॉलेट से ऑनलाइन ट्रेन टिकट कराने की सुविधा शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी ने रेलवे टिकट आरक्षण व भुगतान को और आसान बना दिया है। इसके लिए ई-वॉलेट से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा की शुरुआत कर दी है। इस ई-वॉलेट का उपयोग करने वाले पेटीएम व फ्री चार्ज जैसे ई-वॉलेट की तरह इसका उपयोग कर पाएंगे। आईआरसीटीसी ने रेलवे टिकट बुकिंग व पेमेंट को और आसान बनाने के लिए ई-वॉलेट से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा शुरू की है। इस वॉलेट का नाम ‘आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट\\\' रखा गया है। ई-वॉलेट को प्रयोगकर्ता पेटीएम और फ्रीचार्ज जैसे ई-वॉलेट की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। ई-वॉलेट में पहले से रुपये जमा करने का विकल्प दिया जा रहा है। पहली बार ई-वॉलेट के जरिए प्रयोगकर्ता को तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। इससे जल्द टिकट बुक हो सकेंगे।

ई-वॉलेट में पहले से रुपये जमा करने का विकल्प दिया है, इसके जरिए तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा दी जा रही

दूसरे माह से लगेगा चार्ज, पेयू के साथ आईआरसीटीसी की साझेदारी

ई-वॉलेट योजना में 100 रू से लेकर 10 हजार रु. तक की राशि से महीने में एक बार टॉपअप किया जा सकेगा। इसके बाद केवल 5 रू. प्रति ट्रांजेक्शन के हिसाब से इसके जरिए भुगतान किया जा सकेगा। भुगतान के अन्य माध्यमों की तुलना में ये शुल्क काफी कम है। आईआरसीटीसी ने अन्य माध्यमों की तुलना में इसे काफी सुरक्षित बताया है। इस सुविधा के लिए मोबाइल नम्बर एक बार रजिस्‍टर करना होगा। मोबाइल नम्बर रजिस्‍टर करने के लिए पहले आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको ई-वॉलेट का आॅप्शन नजर आएगा।

भास्कर न्यूज|घाटशिला

ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुकिंग कराने वालों के लिए ये खुशखबरी है। अब तक रेलवे ई-वॉलेट में अधिकतम 10 हजार रुपए जमा कराने की सुविधा देता था। कैश लेस योजना को बढ़ावा देने के लिए रेलवे इससे एक कदम आगे आया है। आईआरसीटीसी ने ई-वॉलेट से ऑनलाइन ट्रेन टिकट कराने की सुविधा शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी ने रेलवे टिकट आरक्षण व भुगतान को और आसान बना दिया है। इसके लिए ई-वॉलेट से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा की शुरुआत कर दी है। इस ई-वॉलेट का उपयोग करने वाले पेटीएम व फ्री चार्ज जैसे ई-वॉलेट की तरह इसका उपयोग कर पाएंगे। आईआरसीटीसी ने रेलवे टिकट बुकिंग व पेमेंट को और आसान बनाने के लिए ई-वॉलेट से तत्काल टिकट बुकिंग सेवा शुरू की है। इस वॉलेट का नाम ‘आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट\\\' रखा गया है। ई-वॉलेट को प्रयोगकर्ता पेटीएम और फ्रीचार्ज जैसे ई-वॉलेट की तरह ही इस्तेमाल कर पाएंगे। ई-वॉलेट में पहले से रुपये जमा करने का विकल्प दिया जा रहा है। पहली बार ई-वॉलेट के जरिए प्रयोगकर्ता को तत्काल टिकट बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। इससे जल्द टिकट बुक हो सकेंगे।

अब घर पर बैठे कहीं भी मोबाइल या लैपटॉप से टिकट बुक करा सकेंगे

कनेक्टिविटी की परेशानी नहीं

इससे पहले लोग रिजर्वेशन के लिए परेशान रहते थे। आरक्षण केंद्र में हमेशा कनेक्टिविटी की समस्या बनी रहती है। इस कारण लोगों को रेलवे का टिकट बुक करने के लिए परेशान होना पड़ता था। लेकिन अब ई-वॉलेट योजना में घर बैठे आसानी से ऑनलाइन टिकट प्राप्त किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...