पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजा के पहले जुमे पर इबादतगाह में उमड़ी भीड़

रोजा के पहले जुमे पर इबादतगाह में उमड़ी भीड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार से रमजान माह की शुरुआत हो गई। शुक्रवार को पहले जुमे पर काफी संख्या में नमाजी जुटे। माह-ए-रमजान की आमद से शहर का माहौल नूरानी हो गया। इबादतगाहों में रूहानी चमक दिखाई देने लगी। मस्जिदों में नमाजियों की तादाद बढ़ गई। मुस्लिम समाज का हर शख्स इबादत और तिलावत के लिए मस्जिद की ओर बढ़ा। मऊभंडार जामा मस्जिद में नवाज अदा की गई। मस्जिद के इमाम मुफ्ती मगरूबुल ने नमाज अदा कराई। सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने नमाज पढ़ी। अल्लाह के नजदीक लाने वाला पाक महीना किस्मत वालों को ही मिलता है। इसलिए इस माह में ज्यादा से ज्यादा वक्त इबादत, नमाज, रोजा और तिलावत में गुजारने और बुरे काम से दूर रहने के लिए अकीदतमंद अल्लाह की बारगाह में हाथ फैला रहे हैं। एक महीने तक चलने वाले रमजान माह में इस बार पांच जुमे (शुक्रवार) पड़ेगा। इस माह में इबादत का बड़ा महत्व है।

इस साल भीषण गर्मी में इस महीने की शुरुआत हो रही है। अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। ऐसे में बिना पानी पिए रोजे रखना बेहद कठिन है। कई मस्जिदों में कमेटियों की ओर से कूलर की व्यवस्था की गई है, ताकि रोजेदारों को नमाज में दिक्कत न हो। गर्मी को देखते हुए इस बार रोजेदारों को अपने खानपान पर भी ध्यान देना होगा। सुबह सेहरी के वक्त खजूर, दूध, दही, ब्रेड, बिस्कुट, फलों का सेवन करें तो बेहतर होगा। ग्लूकोज का सेवन भी किया जा सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और प्यास भी कम लगेगी। रोजा खोलने से पहले खजूर का सेवन करें।

खबरें और भी हैं...