तापमान में होने लगी बढ़ोतरी, 40 डिग्री पहुंचा पारा
घाटशिला | तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। बीते रोज की अपेक्षा में तापमान में दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। दिनभर गर्म हवा से लोग परेशान रहे। भीषण गर्मी के बीच तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बीते रोज तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी कोई कमी नहीं आई। न्यूनतम तापमान भी 30.0 डिग्री सेल्सियस मापा गया। शुक्रवार को गर्म हवाओं की रफ्तार भी 20 किमी प्रतिघंटा रही। भीषण गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दी। मौसम में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी के चलते बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।