पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग कमीशन के लिए रोक रहा है फंड : टुडू

उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग कमीशन के लिए रोक रहा है फंड : टुडू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार द्वारा उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर कमीशन के लिए डीपीआर रोकने के आरोप के बाद अब कुछ छात्र नेताओं ने इस आरोप को सही बताया है। उन्होंने कुछ प्रोजेक्ट की सूची जारी की है। जिसकी डीपीआर रूकी हुई है। इस संबंध में एनएसयूआई के नेता हरिराम टुडू ने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के करीब आधा दर्जन कॉलेजों की डीपीआर व फंड आवंटन फंसा हुआ है।

अकेले घाटशिला कॉलेज के 12 करोड़ रुपए का डीपीआर फंसा है। जमशेदपुर को-अॉपरेटिव कॉलेज को मिलने वाली करीब 15 करोड़ की राशि का डीपीआर तैयार है, लेकिन उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग इसे रोके हुए है। एबीएम कॉलेज में करीब एक साल से साइंस ब्लॉक व ऑडिटोरियम के लिए करीब एक साल पहले करीब साढ़े नौ करोड़ रुपए की डीपीआर भेजी गई है। अब तक इसमें कोई प्रगति नहीं हुई है। जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज को रूसा की ओर से मिले करीब एक करोड़ रुपए के फंड का उपयोग करने की तकनीकी स्वीकृति नहीं मिली है। यह मामला भी उच्च शिक्षा विभाग के पास है।

रजिस्ट्रार ने प्रिंसिपल को फोन पर चेतावनी

साकची स्थित एक होटल में आयोजित सेमिनार में घाटशिला कॉलेज के प्रिंसिपल विनोद कुमार द्वारा केयू व उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग पर कमीशनखोरी का आरोप लगाने को गंभीरता से लिया है। इसे अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए केयू उन्हें शो-कॉज जारी कर स्पष्टीकरण मांगने की तैयारी में है। दूसरी अोर प्रिंसिपल का बयान समाचार पत्रों में छपने के बाद शनिवार को केयू के रजिस्ट्रार डॉ एसएन सिंह ने विनोद कुमार से फोन पर बात की और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रिंसिपल को चेतावनी देते हुए इस प्रकार का बयान नहीं देने की सलाह दी है।

खबरें और भी हैं...