एचसीएल-आईसीसी की ओर से संचालित मऊभंडार स्पोर्ट्स क्लब के नवमनोनीत पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को क्लब परिसर में हुई। मौके पर क्लब के नौ सदस्यीय कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह कार्यकारिणी की बैठक क्लब परिसर में होगी। जिससे स्पोर्ट्स एक्टिविटी बनी रहे। पुनर्गठित कार्यकारिणी में पुरानी कमेटी के तीन सदस्यों के अनुभव को देखते हुए उन्हें एकबार फिर शामिल किया गया है। जबकि छह नए सदस्यों को इस बार कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। शुक्रवार को क्लब की वार्षिक आमसभा में मनोनीत पदाधिकारियों को ही कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अधिकृत किया गया था। बैठक में मुख्य रूप से क्लब के महासचिव जयंत कुमार उपाध्याय, अपर महासचिव नरेंद्र कुमार राय, अरुण कुमार नाग, सहायक सचिव चेतन सिन्हा, शक्ति प्रसाद धल तथा कोषाध्यक्ष संदीप भट्टाचार्य उपस्थित थे।
नई कार्यकारिणी में छह नए सदस्यों को स्थान
स्पोर्ट्स क्लब की पुनर्गठित नौ सदस्यीय कार्यकारिणी में इंद्रजीत सिंह (सेंट्रल स्टोर), आशिष राउल (इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन) और अभिजीत कुमार रॉय (फ्लैश स्मेल्टर) के लंबे अनुभव को देखते हुए दोबारा शामिल किया गया हैं। इसके अलावे छह नए सदस्यों में सपन पॉल (कम्प्यूटर सेक्शन), शुभ्रो चक्रवर्ती (फ्लैश स्मेल्टर), महेश क्षेत्री (फ्लैश स्मेल्टर), अभिजीत कुमार दे (इंस्ट्रूमेंट), अधीर कुमार जेना (इंस्ट्रूमेंट) तथा जय नारायण खेरवार (फाइनांस) को शामिल किया गया हैं।