पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंटेनर ट्रक बिजली तार से टकराया, बिजली बाधित

कंटेनर ट्रक बिजली तार से टकराया, बिजली बाधित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को करीब 12 बजे एक कंटेनर ट्रक बिजली तार से टकरा गया। लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई। बिजली तार टूटकर झूल गया। इससे बिजली आपूर्ति शहर में बाधित रही। ट्रक को वहां से हटाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जानकारी हो कि मुख्य सड़क से होकर काफी ऊंचाई वाला एक कंटेनर जा रहा था। कंटेनर ट्रक की बॉडी काफी ऊंची होने से मुख्य सड़क पर पंजाब नेशनल बैंक के पास तार के संपर्क में आ गया। महज संयोग था कि बिजली का तार टूट कर बीच सड़क पर नहीं गिरा। अन्यथा व्यस्त समय होने के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस बीच कंटेनर के आसपास लोगों का हुजूम जुट गया। वहीं कुछ समय के लिए मुख्य सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और कंटेनर चालक को फटकार लगाई।

खबरें और भी हैं...