पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घाटशिला : चांद दिखा, आज से शुरू होगा पवित्र माह ए रमजान

घाटशिला : चांद दिखा, आज से शुरू होगा पवित्र माह-ए-रमजान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र माह रमजान गुरुवार से शुरू होगा। गुरुवार से ही मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा रखना शुरू करेंगे। एक माह तक चलने वाले रमजान के एक दिन पूर्व बुधवार की रात मस्जिदों में तराबी की नमाज पढ़ी गई। मऊभंडार जामा मस्जिद में बुधवार की देर रात पौने दस बजे तराबी की नमाज पढ़ी गई। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। इससे पूर्व जामा मस्जिद परिसर से रमजान को लेकर मौलाना रहमान ने एनाउंस किया। जिसमें गुरुवार से ही रोजा रखने की बात कही गई। इस बाबत जामा मस्जिद कमिटी के सचिव महमूद अली ने भी बताया कि चांद दिखने की खबर आ गई है। गुरुवार से रोजा रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि माह-ए-रमजान मुस्लिम धर्मावलंबियों का काफी पवित्र महीना है। महीने भर रोजा रख ऊपर वाले की इबादत की जाती है। चांद दिखने के बाद लोगों ने माह-ए-रमजान शुरू होने की एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

मऊभंडार जामा मस्जिद में देर रात पढ़ी गई तराबी की नमाज

खबरें और भी हैं...