पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोक्ताओं ने शरीर में लोहे की कील घोंप कर भक्ति का दिया परिचय

भोक्ताओं ने शरीर में लोहे की कील घोंप कर भक्ति का दिया परिचय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरसती गांव में भक्ति का परिचय देते भक्त।

भास्कर न्यूज| घाटशिला

दामपाड़ा के खरसती गांव में शिव पूजा कमेटी द्वारा बुधवार को शिव पूजा सह भोक्ता उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह भक्तिभाव से शिव पूजा कर भक्तों द्वारा रजनीफोड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों द्वारा अपने शरीर में लोहे की कील घोंप कर भक्ति का परिचय दिया गया। लकड़ी के 60 फीट ऊंचे खूंटे पर लटक कर हवा में उड़ान भरी। कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि दामपाड़ा जिला परिषद देवयानी मुर्मू ने भोक्तावीरों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप देवयानी मुर्मू ने कहा कि प्राचीन काल से वैशाख और जेठ माह की प्रचंड गर्मी में शिव भक्तों द्वारा कड़ी उपासना कर भोक्ता उड़ान भरा जाता आ रहा है। क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन हर वर्ष सफलता के साथ ग्रामीणों द्वारा एकजुट हो कर किया जाता है। सामूहिक रूप से सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन से गांव की एकता बढ़ती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्मल नामाता, मोहन महंती समेत अन्य ने मुख्य भूमिका निभाया।

खबरें और भी हैं...