किड्जी प्ले स्कूल में बच्चों ने जाना क्ले-आर्ट का गुर
घाटशिला| बुधवार को किड्जी प्ले स्कूल में समर कैंप के चौथे दिन बच्चों ने क्ले-आर्ट का गुर सिखा। इस दौरान सरस्वती वंदना, योगा, व्यायाम व सोमनाथ डे द्वारा संगीत सिखा। कार्यक्रम में इंद्रानी रॉय, कनक लत्ता, नेहा मजूमदार, लिली बोस, सजल सीट, संगीता सिंह, सोमनाथ डे, उषा सिंह, रूनू महतो, गणेश चंद्रा भकत आदि उपस्थित थे।