वॉयस ऑफ झारखंड के लिए ऑडिशन 20 मई को
प्रेसवार्ता कर जानकारी देते साईं गुरुकुल ट्रस्ट के प्रतिनिधि।
भास्कर न्यूज | घाटशिला
आकाशदीप होटल में साईं गुरुकुल ट्रस्ट द्वारा प्रेस वार्ता की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के देव महतो ने बताया कि साईं गुरुकुल ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता सुपर सिंगर वॉयस ऑफ झारखंड के लिए ऑडिशन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। प्रतियोगिता तीन स्तर की जा रही है। जिसमें ग्रुप ए में 6-10 वर्ष, ग्रुप बी में 11-15 वर्ष और ग्रुप सी में 16 वर्ष से ऊपर के लोग शामिल हो सकते हैं। इसके लिए 20 मई को घाटशिला कॉलेज परिसर में ऑडिशन लिया जाएगा। प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले जमशेदपुर में आयोजित होगा। इसमें बॉलीबुड प्लेबैक सिंगर रितुराज मोहंती शामिल रहेंगे। मौके पर ट्रस्ट के देव महतो और राकेश बहादुर शामिल थे।