पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लचर बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के ऑफिस पर झामुमो ने किया प्रदर्शन

लचर बिजली आपूर्ति को लेकर विभाग के ऑफिस पर झामुमो ने किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बुधवार को बिजली विभाग कार्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस क्रम में बिजली विभाग के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन के दौरान विभाग के ईईई आनंद कौशिक को काफी देर तक द्वार पर खड़ा कर रखा गया। झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगें ईईई के समक्ष रखने के बाद उनके द्वारा सकारात्मक जवाब मिलने पर कार्यालय के अंदर प्रवेश करने दिया। इसके उपरांत झामुमो नेताओं ने ईईई के कार्यालय में बैठक कर अपनी मांगे रखी। मांगों में समय पर बिजली देने, ठेका पर तैनात कर्मियों को वेतन का भुगतान, सभी को न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई का लाभ देने, प्रतिमाह वेतन भुगतान की पर्ची देने, कर्मियों का 10 लाख का बीमा विभाग द्वारा कराने, गुरुवार से प्रारंभ हो रहे रमजान माह को ध्यान में रखते हुए रात 2.30 बजे सुबह 5 बजे तक और शाम को इफ्तार के दौरान बिजली बहाल रखने की मांग की गई।

बिजली विभाग के ईईई से वार्ता करते झामुमो नेता।

एक सप्ताह में मांगें पूरी करने की मांग

झामुमो नेता जगदीश भकत ने कहा कि अगर बिजली विभाग में फ्रेंचायजी के अंतर्गत कार्य कर रहे विभिन्न मजदूरों को आवश्यक लाभ एक सप्ताह के अंदर देने के लिए विभाग द्वारा सकारात्मक पहल नहीं की गई तो इसके विरोध में झामुमो उग्र आंदोलन करेगा। बिजली विभाग के अधिकांश जोखिम भरे कार्यों को ठेका में कम वेतन पर तैनात कर्मियों द्वारा किया जाता है। इससे जब कार्य के दौरान मजदूर किसी दुर्घटना का शिकार होते हैं तो विभाग अपना हाथ पीछे खींच लेता है। इससे उसका परिवार सड़क पर आ जाता है। मौके पर जगदीश भकत, काजल डॉन, कालाचंद सरकार, विकास मजुमदार, राजहंश मिश्रा, मो शहिद, रहमत अंसारी, गुड्‌डू, रामचंद्र मुर्मू, संदीप परिडा, सुमन दत्ता, आदि उपस्थित थे।

बिजली नहीं पहुंचने पर पोटका विधायक के खिलाफ ग्रामीणों में रोष

जादूगोड़ा |पोटका प्रखंड के हतिबिंधा पंचायत के ग्रामीणों ने पोटका विधायक मेनका सरदार के खिलाफ विरोध जताया। गांव में गिरिधारी भकत ने कहा कि गांव के कालेश्वर मंदिर में एक साल पहले विधायक ने बिजली पहुंचाने का वादा की थी। लेकिन अभी तक यहां बिजली नहीं पहुंची है। जबकि 4 साल पहले विधायक निधि से विकास भवन बना था।

घाटशिला: एबी स्विच लगाने को लेकर ढाई घंटे ठप रही बिजली

बुधवार को कीताडीह बिजली सबस्टेशन के गालूडीह और दामपाड़ा फीडर पर ढाई घंटे बिजली गुल रही। बिना सूचना बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रखने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि धालभूमगढ़ ग्रिड के निकट 33 केवीए बिजली तार में एबी स्विच लगाने के लिए बिजली आपूर्ति दिन के 12 बजे से 2.30 बजे तक बाधित रखी गई थी। पूर्व में एबी स्विच नहीं रहने के कारण ग्रीड से 33 केवी में कार्य के लिए पूरा बिजली काटना पड़ता था। लेकिन अब आवश्यक स्थान पर बिजली काट उसे दुरुस्त किया जा सकेगा।

खबरें और भी हैं...