हनुमान चालीसा का पाठ कर बच्चों ने मोहा मन
घाटशिला| मारवाड़ी महिला समिति की घाटशिला शाखा में चल रहे मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में बुधवार को नि:शुल्क बाल संस्कार शिविर के तीसरे दिन कई कार्यक्रम हुए। जिसमें बच्चों को योगा व बर्थडे कैप बनाना सिखाया गया। बच्चें कैप बनाकर काफी प्रसन्न दिखे। एक बच्चे ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सबको प्रभावित किया। मौके पर शकुंतला अग्रवाल, ललिता अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, उपाध्यक्ष उषा अग्रवाल, सचिव सुनीता अग्रवाल, सहसचिव सिंपल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नीलम अग्रवाल, रेखा जैन, मधु, रश्मिता, मीरा अग्रवाल, मीरा गोयल व अन्य महिलाएं उपस्थित थी।