पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 दिन पूर्व जल गया था ट्रांसफॉर्मर

5 दिन पूर्व जल गया था ट्रांसफॉर्मर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 दिन पूर्व जल गया था ट्रांसफॉर्मर

अर्जुनबेडा बूथ का चिरूडीह टोला का 16 केवि ट्रांसफॉर्मर पांच दिनों से जला हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर विधायक ने अधीक्षण अभियंता को फोन पर 25 केवि का नया ट्रांसफॉर्मर देन को कहा। शाम सात बजे नया ट्रांसफॉर्मर घाटशिला से चिरूडीह पहुंचा। दोपहर 1 बजे आसनबनी पहुंचने पर दिव्यांग स्नेहलता महतो ने अंत्योदय कार्ड नहीं होने का शिकायत की। विधायक ने प्रखण्ड आपूर्ति को दूरभाष पर अविलंब कार्यवाही के लिए कहा। तिरिलडीही और बेनाडांगर के लोगो ने गांव तक सड़क नहीं होने की शिकायत की। फॉरेस्ट विभाग की तरफ से अनुमति नहीं होने का कारण आज तक सड़क नहीं बन पाई है जिससे मरीजों और बच्चों के बहुत परेशानी होती है। विधायक ने जिला वन पदाधिकारी को दूरभाष पर जल्द से जल्द सर्वे करवाकर मिट्टी का सड़क बनवाने को कहा।

खबरें और भी हैं...