शिविर आयोजित कर ग्रामीण चिकित्सकों को दी गयी जानकारी
शिविर आयोजित कर ग्रामीण चिकित्सकों को दी गयी जानकारी
भास्कर न्यूज| घाटशिला
फूलडुंगरी स्थित आस्था मेडिकल में ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जमशेदपुर के मेडिका अस्पताल, आस्था मेडिकल और महतो मेडिकल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। इसमें मेडिका के जेनरल सर्जन मनिन्द्र प्रसाद ने मेडिका अस्पताल द्वारा इलाज में छूट दिए जाने संबंधित बातों को रखा। इसमें बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के विभिन्न रोग उपचार और ऑपरेशन के लिए न्यनतम खर्च में उन्नत सर्जनी की सुविधा उनके अस्पताल द्वारा दी जा रही है। यह सुविधा 30 जून तक ही लागू रहेगी। किसी भी रोग उपचार के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को सही समय पर अस्पताल भेजे जाने पर उनका सही स्तर पर उपचार किया जाना संभव है। इसके अलावा ग्रामीण चिकित्सकों को विभिन्न रोग उपचार के विषय में आवश्यक टिप्स दिया।