पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन के मामलों का शीघ्र निपटारा करें सीओ: डीएसपी

जमीन के मामलों का शीघ्र निपटारा करें सीओ: डीएसपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुमंडल के विभिन्न थानों में मंगलवार को थाना दिवस मनाया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी तथा समाधान का आश्वासन दिया। घाटशिला थाना में डीएसपी (एडीएम ला एंड आर्डर) सुबोध कुमार की अध्यक्षता में थाना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की फरियाद माह की हर 15 तारीख को सुनी जाएगी। उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सीओ राजेन्द्र प्रसाद को जमीन से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन को कहा। मौके पर एसडीपीओ राजेन्द्र दुबे, प्रखंड प्रमुख हीरामनी मुर्मू, बीडीओ संजय पांडेय, चिकित्सा प्रभारी डा. शंकर टुडू, रेंजर एसके वर्मा, पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता बी बैठा, सत्यनारायण जैन, राजकुमार पांडेय, आनंद अग्रवाल, निर्मला शुक्ला, शिवरतन अग्रवाल, बुद्धेश्वर मुर्मू, मुचीराम भूमिज, शैलेन कुमार, किरीटी सिंह आदि उपस्थित थे।

चाकुलिया : चाकुलिया थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस मनाया गया । थाना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता चाकुलिया 20 सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मलिक ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है । मौके पर एसआई शराफत खान, एएसआई शकील खान, एएसआई शंभू शंकर सिंह, अन्नदा बेरा आदि मौजूद थे।

घाटशिला- थाना दिवस पर उपस्थित सदस्यगण।

श्यामसुन्दरपुर : श्यामसुन्दरपुर थाना में थाना दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी विक्रमा राम के अलावा एएसआई एस एन उपाध्याय, श्यामसुन्दरपुर पंचायत के मुखिया हीरामोनी हांसदा, जामुआ पंचायत के मुखिया प्रभास हांसदा, सरकार मुर्मू, चैतन टुडू, अर्जुन हेंब्रम समेत कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ थाना परिसर में मंगलवार को थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के अध्यक्षता में थाना दिवस पर शांति समिति सदस्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस मौके पर विशेष रुप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सादा नुसरत उपस्थित थी। पिछले कुछ दिन में हुए रूआशोल गांव में पत्थलगड़ी को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि सारे ग्रामीण इतने दिनों से बैठक कर पत्थलगड़ी का आयोजन कर रहे हैं। इतना बड़ा शिलापट्ट बैठा दिया, इसके बावजूद भी प्रशासन को कोई सूचना तक नहीं दिया। बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्य र|ा मिश्रा ने बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि नरसिंहगढ़ चार चक्का समेत कई जगह पर देसी दारू का भट्टी चल रही है। इस मौके पर थाना प्रभारी उत्तम तिवारी, एएसआई एसएन ओझा, जिला परिषद सदस्य आरती सामाद आदि मौजूद थे।

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में एसडीओ अरविंद कुमार लाल की उपस्थिति में थाना दिवस आयोजित किया गया। इस थाना दिवस के मौके पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए घाटशिला अनुमंडल अधिकारी अरविंद लाल प्रसाद ने कहा कि हर माह के 15 तारीख को इस प्रकार थाना दिवस आयोजित की जाएगी। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित प्रसाद सिंह बहरागोड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

गालूडीह : मंगलवार को गालूडीह थाना में थाना दिवस मनाया गया। जिसमें सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, थाना प्रभारी सुधांशू कुमार, एएसआई रहीम खान, एएसआई जेपी यादव ने जनता की समस्या सुनी। जिसमें एनएच-33 पर बन रहे ओवर ब्रीज के अंडरपास में हुए अतक्रिमण हटाने के लिए बात रखी। मौके पर श्रुति देवगम, उपप्रमुख श्रवण अग्रवाल, सुभाष सिंह, हुडिंग सोरेन, आशिष सिंह, दिपु शर्मा, रतन गिरी, पवन अग्रवाल मौजूद थे।

मऊभण्डार: ओपी में मंगलवार की शाम थाना दिवस का आयोजन किया गया। ओपी प्रभारी शिवबिहारी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से एएसआई हराधन सोरेन, रामानुज कुमार, प्रखंड प्रमुख हिरामुनी मुर्मू, नवल सिंह, नूरगुल खान, पंचायत समिति सदस्य निर्मला शुक्ला, गोपेश राय, सुरेश सिंह चौहान, एस राजन, जाकिर हुसैन समेत कई अन्य उपस्थित थे।

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना परिसर में अंचल अधिकारी साधुचरण देवगम और जादूगोड़ा थाना प्रभारी प्रभात कुमार के अध्यक्षता में थाना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शामिल लोगों में मुखिया नीलिमा देवगम, रेखा ऊराम, लखी चरण सिंह, जलेस्वर वर्मा, प्रणव भगत, युवराज टुडू, बिट्टू शर्मा, शिवचरण गोप ,आनंद गोराई, जादूगोड़ा थाना के एएसआई मुंसी अनुज कुमार शमिल थे।

थाना दिवस पर डुमरिया थाना में मौजूद लोग व अधिकारी।

मुसाबनी : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा थाना दिवस मनाने की घोषणा के बाद मुसाबनी थाना में डीएसपी अजित कुमार बिमल की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक। इस बैठक में बीडीओ संतोष गुप्ता इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह ऐएसआई अशोक सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना जिसमें गोहला निवासी सुभाष चंद्र पाल ने अपने पुत्र मेघनाथ पाल के गुजरात से काम करने के दरम्यान 15 दिनों से गायब है। जोकि 3 वर्षों से गुजरात की एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में कार्य करता था। जिसकी शिकायत थाना दिवस की बैठक में गायब मेघनाथ पाल के पिता द्वारा की गई। अधिकारियों द्वारा इस पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस बैठक में मुखिया सुकुरमुनी हेम्ब्रम, हल्याणी मुंडू, नानी सोरेन गौरीशंकर कुदादा, पंचायत सेवक भास्कर चंद्र महतो, बुद्देश्वर मुर्मू, जसबीर कालिंदी, राजेश कैब्रत, मुन्ना सोना, निताई पाल, दिलीप कुमार पाल मोहम्मद साबिर, लक्ष्मण चंद्र बाग आदि उपस्थित थे।

धालभूमगढ़ थाना में मौजूद लोग व अधिकारी।

डुमरिया : डुमरिया थाना परिसर मे मंगलवार को थाना प्रभारी मो.कुद्दूस की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन कर थाना दिवस मनाया गया।बैठक मे प्रखण्ड के दर्जनों ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर डुमरिया के ग्राम प्रधान महेन्द्र गिरी, सत्यरंजन पंडा, कप्तान सिंकु, दिलीप पंडा, बंसंत मदिना, संजय नायेक, जयपाल सिंह मुर्मू, जीतेन सोरेन, सेनाउल्लाह अंसारी, कालु गिरी, अधिर गिरी के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...