सरकारी भूमि से मिट्टी कटाव का किया विरोध
घाटशिला| तमकपाल में सरकारी भूमि से मिट्टी कटाव का ग्रामीणों ने विरोध किया है। इसकी सूचना मिलने पर काशिदा के मुखिया पोल्टू सरदार मौके पर पहुंचकर जांच की। उसने सीओ राजेन्द्र प्रसाद तथा रेंजर एसके वर्मा से घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।