कीताडीह सबस्टेशन से 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली
कीताडीह बिजली सबस्टेशन से दामपाड़ा और गालूडीह फीडर में गुरुवार को सुबह सुबह 9 से दिन के 12 बजे तक 3 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कीताडीह सबस्टेशन के निकट सड़क से 33 हजार बिजली तार पार करने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए हाइवे विभाग द्वारा 3 घंटे बिजली आपूर्ति दोनों फीडर पर बंद रखने और 33 केवीए डाउन रखने की मांग की गई है।