- Hindi News
- National
- सड़क पर सुरक्षा की बजाय कैदियों को ढोने में प्रयोग किए जा रहे हैं हाइवे पेट्रोल वाहन
सड़क पर सुरक्षा की बजाय कैदियों को ढोने में प्रयोग किए जा रहे हैं हाइवे पेट्रोल वाहन
सरकार द्वारा हाइवे पर तैनात किए गए हाइवे पेट्रोल वाहनों का उपयोग उसके उद्देश्य से हटकर दूसरे काम में किया जा रहा है। अधिकांश हाइवे पेट्रोल वाहनों में लगा जीपीएस सिस्टम काम करना बंद कर दिया है। इन वाहनों का नियमित मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हाइवे पेट्रोल वाहन संख्या 10 वाहन बुधवार को घाटशिला कोर्ट पहुंचा। इसमें तीन कैदी को बैठाकर कोर्ट लाया गया था। हाइवे पेट्रोल वाहन का उपयोग तय रूट पर ही करना है। इसमें अपराध रोकने तथा दुर्घटना के दौरान तत्काल मदद देने के उद्देश्य से ही इस वाहन की तैनाती सड़क पर की गई है। इधर कुछ पुलिस अधिकारी इस वाहन का दूसरे काम में उपयोग कर रहे हैं।
ये भी जानें
ग्रामीण एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि सरकार द्वारा हाइवे पेट्रोल वाहनों को उच्च पथ, राजकीयकृत मुख्य सड़कों पर तैनात किया गया है। इनके कार्य का रूट भी तय है। वाहनों का उपयोग तय स्थान पर ही किया जाना है। किसी आपात स्थिति में वाहन का उपयोग रेस्क्यू के लिए किया जा सकता है। हाइवे पेट्रोल वाहन संख्या 10 का उपयोग कोर्ट कार्य में अगर किया गया है तो उसकी जांच कराई जाएगी।